शिया समुदाय के लोगों ने निकाला अलम का जुलूस

न्यूज़ अंग बिहार : चेहल्लुम के मौके पर रविवार को शिया समुदाय के लोगों ने भागलपुर में अलम का जुलूस निकाला।

जुलूस में नोहा पढ़ते शिया समुदाय के लोग

जुलूस में शामिल लोगों ने इमाम हुसैन और उनके रिश्तेदारों को याद कर नोहाखानी और जंजीरी मातम किया।

बता दें कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत के चालीसवें दिन चेहल्लुम मनाया जाता है। वहीं असानंदपुर के छोटा इमामबाड़ा, नया बाजार स्थित इमामबाड़ा से अलम का जुलूस निकाला गया।

दोनों जुलूस में शामिल लोग मुस्लिम हाई स्कूल के पास इकट्ठा हुए। इस दौरान मौलाना सैयद गालिब अब्बास रिजवी ने अपनी तकरीर में कहा कि हजरत इमाम हुसैन को मानने वाले हर मजहब में हैं।

तकरीर करते मौलाना

उन्होंने बताया कि कर्बला में इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने शहादत देकर दीन-ए-इस्लाम को बचाया। तकरीर के बाद जुलूस पहलाम के लिए सीधा शाहजंगी स्थित कर्बला मैदान रवाना हो गया।

वहीं शिया वक्फ कमेटी के जिला सचिव सैयद जीजाह हुसैन ने शांतिपूर्ण वातावरण में चेहल्लुम संपन्न कराए जाने पर जिला प्रशासन, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी और शान्ति समिति के सदस्यों का शुक्रिया अदा किया।

इस अवसर पर डॉ. सलाह उद्दीन अहसन, सैयद रागिब हसन, सैयद नासिर हुसैन, जयप्रकाश यादव, महबूब आलम, तकी अहमद जावेद, मिंटू कलाकार, बबलू, अन्नी खान, जियाउल हक समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Syed inam uddin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *