देर रात सड़कों पर उतरे SSP, थानों की पुलिसिंग और गश्ती व्यवस्था का लिया जायजा

शहर में देर रात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसएसपी

भागलपुर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने शनिवार देर रात विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने फुट पेट्रोलिंग, रात्रि गश्ती, डायल-112 की सक्रियता और विभिन्न छापामारी अभियानों की स्वयं निगरानी की।
इस दौरान शहर और आसपास के इलाकों में पुलिस की मौजूदगी, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर तथा रात की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। बेहतर कार्य और कर्तव्य के प्रति तत्पर पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की एसएसपी ने सराहना की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत करने का भी आश्वासन दिया। वहीं, जहां पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की जरूरत महसूस हुई, वहां संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने रात्रि गश्ती मजबूत करने, पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने और आम लोगों की सुरक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पुलिस पदाधिकारी को निर्देश देते SSP प्रमोद कुमार यादव

Syed inam uddin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *