डिग्री रखी है तो नौकरी भी लो ! TMBU के इस कॉलेज में आ गई Professor से लेकर चपरासी तक की वैकेंसी

भागलपुर के महादेव सिंह महाविद्यालय में बंपर भर्ती निकली है। कॉलेज के शासी निकाय के निर्णय अनुसार सहायक प्राध्यापक (बैचलर स्तर) के 59, तृतीय वर्गीय कर्मचारी के 13 और चतुर्थ वर्गीय के 05 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी 17 अक्टूबर 2026 तक महाविद्यालय कार्यालय या वेबसाइट http://www.mscollegebgp.org से फॉर्म लेकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ईमेल mscollege1983@gmail.com पर भी भेजा जा सकता है।
नियुक्तियां आरक्षण/रोस्टर के तहत होंगी। गौरतलब है कि जनवरी 2024 का शिक्षक नियुक्ति विज्ञापन निरस्त कर दिया गया है।
