September 25, 2026

बैंक हड़ताल से पहले बड़ा फैसला: 25 सितंबर को वेतन, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

नई दिल्ली। बैंक यूनियनों के 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए सरकार ने कर्मचारियों और बैंक ग्राहकों के लिए अहम कदम उठाए हैं।

इस तरह समझें बैंक हड़ताल की रूप रेखा

वित्त मंत्रालय ने सभी संबंधित विभागों को केंद्रीय कर्मचारियों का सितंबर का वेतन निर्धारित तारीख से पहले 25 सितंबर को जारी करने का निर्देश दिया है। वहीं, लगातार छुट्टियों और बैंक हड़ताल से ग्राहकों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सार्वजनिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने भी इस दिन बैंक शाखाओं, एटीएम और करेंसी चेस्ट को चालू रखने की अनुमति दी है। सरकार के इस फैसले से वेतन भुगतान और बैंकिंग सेवाओं में संभावित बाधा को कम करने की कोशिश की गई है।

Syed inam uddin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *