अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने वीरेंद्र कुमार

न्यूज़ अंग बिहार : अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ, बिहार के महासचिव देवेंद्र रजक ने बि. वि. से. के अपर कर निर्धारण आयुक्त वीरेंद्र कुमार को भागलपुर शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

जिला अध्यक्ष का बुके देकर स्वागत करते संघ के सदस्य

शनिवार को जारी पत्र में महासचिव ने कहा है कि तरणी दास उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी पदाधिकारी भागलपुर द्वारा वीरेंद्र कुमार को SC/ST कर्मचारी संघ के भागलपुर जिला इकाई के अध्यक्ष के पद पर नामित करने का अनुरोध किया गया था।

जिसके आलोक में अपर कर निर्धारण आयुक्त वीरेंद्र कुमार को भागलपुर शाखा में अध्यक्ष पद पर कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया। वहीं तारणी दास समेत संघ से जुड़े पदाधिकारी और सदस्यों ने वीरेंद्र कुमार को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

साथ ही SC ST कर्मचारी संघ,भागलपुर जिला ईकाई के नए जिलाध्यक्ष के रुप में वीरेंद्र कुमार का मनोनयन पर संघ के कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से जिला अध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया गया।

इधर SC ST कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ई. तारिणी दास  (मुख्य अभियंता, भवन निर्माण विभाग) के भागलपुर आगमन पर  जिला ईकाई की ओर से अभिनन्दन किया गया।

Syed inam uddin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *