विक्रमशिला सेतु बंद होने में 48 घंटे बाकी, त्योहार तक बेली ब्रिज हटाने का फैसला टालने की मांग

फोटो NAB: विक्रमशिला सेतु

भागलपुर। विक्रमशिला सेतु बंद होने में महज 48 घंटे शेष हैं। इसी बीच ‘भागलपुर मांगे विकास’ के संयोजक विशाल आनंद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र से बेली ब्रिज हटाने का फैसला आगामी त्योहारों तक स्थगित करने की मांग की है।
विशाल आनंद ने कहा कि 30 सितंबर की रात से आवागमन बंद करने और 1 अक्टूबर से बेली ब्रिज हटाने का निर्णय दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान आम लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। भागलपुर, नवगछिया, पूर्णिया, कटिहार और खगड़िया से बड़ी संख्या में व्यापारी व आम यात्री इस मार्ग से आवागमन करते हैं। सेतु बंद होने से व्यापार और आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि गंगा का जलस्तर अभी पूरी तरह नहीं घटा है। ऐसे में नाव या जहाज से आवागमन करना जोखिमपूर्ण हो सकता है। उन्होंने जनहित में कम से कम दुर्गापूजा तक बेली ब्रिज हटाने का काम स्थगित रखने का आग्रह किया है।

एक महीना पुल चालू रखने की मांग करते विशाल आनंद

Syed inam uddin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *