जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण
न्यूज़ अंग बिहार: बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए भागलपुर मौलानाचक से संचालित एजाज -ए- सैयदना फाउंडेशन की ओर से विभिन्न स्थानों पर गरीब, असहाय, वृद्ध और विकलांगों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में रविवार को सुल्तानपुर में दर्जनों जरूरतमंदों के बीच एजाज -ए- सैयदना फाउंडेशन के फाउंडर एंड सेक्रेट्री हजरत सैयद शाह अहमद अता हुसाम कादरी ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटा।

उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से बिहार के विभिन्न जिलों में संस्था की ओर से शिविर लगाकर असहाय, गरीब, दिव्यांग, विधवा एवं लाचार लोगों की सेवा की जाती है।

मौके पर हजरत सैयद शाह अहमद अता हुसाम कादरी ने कहा कि सूबे में ठंड के बढने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा ठंड की मार गरीब तबके लोगों को पर पड़ती हैं।

ऐसे में इस तरह की पहल समाज के लिए प्ररेणादाक साबित होगी। इस अवसर पर सरपंच शमीम सिद्दीकी, डॉ.शमीम मुल्लाह, मोहम्मद काशिफ आलम, ताहिरुल कादरी समेत कई लोग मौजूद रहे।
