डॉ. कृष्णानंद कुमार का निधन,शहर में शोक की लहर

न्यूज़ अंग बिहार: भागलपुर माउंट असीसी स्कूल जूनियर सेक्शन के समीप स्थित हेल्लोमेड्स हॉस्पिटल में आज डॉक्टर कृष्णानंद कुमार ने अंतिम सांस ली।

डॉ. के. कुमार (फाइल फोटो)

वे भागलपुर भीखनपुर स्थित कार्टिज कंपाउंड के रहने वाले थे। बता दें कि डॉ. के. कुमार पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल  जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पैथोलॉजी विभाग के पूर्व एचओडी थे। वहीं डॉ. के. कुमार के पुत्र सह हेल्लोमेड्स हॉस्पिटल के निदेशक आनंद कुमार ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

उनकी उम्र लगभग 85 वर्ष थी। डॉक्टर कृष्णानंद कुमार के निधन की खबर सुनते ही भागलपुर मायागंज अस्पताल के कई डॉक्टर, कर्मी और आस-पास के लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। मौके पर डॉक्टर सुदर्शन सिंह ने बताया कि डॉ. के. कुमार की शव यात्रा भीखनपुर कार्टिज कंपाउंड स्थित आवास से शनिवार की सुबह आठ बजे निकाली जाएगी।

गौरतलब हो कि डॉक्टर कुमार अपनी सेवा से प्रभावित करने वाले व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनके आकस्मिक निधन से भागलपुर में शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही शहर के कई चिकित्सक और प्रबुद्ध जनों ने डॉक्टर कृष्णानंद कुमार के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक जताया है।

Syed inam uddin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *