News Ang Bihar: भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज मोहद्दीनगर निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू तांती हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में मुख्य आरोपी शशि मोदी के भांजे कृष्णा मोदी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहीं पुलिस ने हत्याकांड में शामिल एक शूटर समेत एक लाइजनर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुतुबगंज निवासी सुमन कुमार और मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी शूटर नितीश कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में अब तक आठ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है
भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि पप्पू तांती की हत्या के लिए शशि मोदी ने तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी। घटना के दिन शशि मोदी अपने घर पर मौजूद था और वारदात को अंजाम देने वाले लोगों के संपर्क में था पुलिस का कहना है कि इस कांड में आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं मुख्य आरोपी शशि मोदी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं अन्य आरोपियों को भी रिमांड पर लेने की प्रक्रिया जारी है फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
