न्यूज़ अंग बिहार: भागलपुर में ठंड का प्रकोप बढ़ते ही समाजसेवियों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा दिए हैं।

इसी कड़ी में मौलानाचक से संचालित एजाज -ए- सैयदना फाउंडेशन की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर गरीबों के बीच कंबल बांटा जा रहा है।

रविवार को संस्था के सदस्यों ने वॉर्ड नम्बर 27 के मायागंज इलाके में शिविर लगाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया।

मौलाना अहमद रजा अजीजी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से बिहार के विभिन्न जिलों संस्था के फाउंडर एंड सेक्रेट्री हजरत सैयद अहमद अता हुसाम कादरी की सरपरस्ती में शिविर लगाकर असहाय, गरीब, दिव्यांग, विधवा एवं लाचार लोगों के बीच सेवा की जाती है।

जबकि मौलाना हफीज उल्लाह ने बताया कि संस्थापक हजरत सैयद शाह अहमद अता हुसाम कादरी की अध्यक्षता में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर गरीबों की सहायता की जाती रही है।

उन्होंने बताया कि पिछ्ले कई साल से यह संस्था लोगों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। मौके पर मस्जिद के सचिव ने बताया कि मानवता ही इंसान का सबसे बड़ा धर्म है।

उन्होंने कहा कि ठंड में गरीबों की सेवा सबसे बड़ी नेकी है। वहीं ठंड में कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। मौके पर मो. ताजिर आलम, मो. आलम समेत मुहल्ले के कई लोग मौजूद थे।